Headline
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

पंचशूल पल्स के आरजे हंट फाइनल में दिखा युवाओं का हुनर, जनभागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

पंचशूल पल्स के आरजे हंट फाइनल में दिखा युवाओं का हुनर, जनभागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

देहरादून: सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) पंचशूल पल्स द्वारा आयोजित सोअर घाटी आरजे हंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन उभरती हुई रेडियो जॉकी प्रतिभाओं की खोज, प्रोत्साहन एवं मंच प्रदान करने हेतु एक अनूठी प्रतिभा खोज पहल का भव्य समापन रहा।

फाइनल राउंड में चयनित 11 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आवाज के उतार-चढ़ाव, त्वरित अभिव्यक्ति एवं ऑन एयर प्रस्तुति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शैक्षणिक एवं मनोरंजन जगत से जुड़े प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न रोचक चरणों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक एवं मनोरंजक रही।

पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित यह आरजे हंट इस बात का सशक्त उदाहरण है कि किस प्रकार भारतीय सेना द्वारा दूरदराज़ एवं सीमावती क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) जनसंपर्क, सांस्कृतिक संरक्षण एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने, कुमाऊनी संस्कृति के संरक्षण तथा पहाड़ी क्षेत्रों में मीडिया से जुड़े नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं सहभागिता ने युवाओं में रेडियो एवं मीडिया आधारित प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ती रुचि को रेखांकित किया।

इस प्रतियोगिता में सुमित बोरा विजेता के रूप में उभरे, जबकि शिफा ख़ान ने प्रथम उपविजेता तथा ऋचा जोशी ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान ब्रिगेडियर गौतम पाठानिया ने विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। CRS ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आरजे हंट फाइनल की सफल परिणति CRS की उस प्रतिबद्धता को सुदृद्ध करती है, जिसके अंतर्गत प्रतिभा, नवाचार एवं आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु सार्थक मंच प्रदान किए जाते हैं।

Back To Top