Headline
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

वीकेंड पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचे सैलानी, जाम में रेंग-रेंगकर चलते नजर आए वाहन 

वीकेंड पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचे सैलानी, जाम में रेंग-रेंगकर चलते नजर आए वाहन 
व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद आने वाले समय में बढ़ेगी सैलानियों की संख्या
देहरादून। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंचे। पहाड़ के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। हालांकि मसूरी से लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार में पर्यटकों को जाम से दो चार होना पड़ा। वहीं, वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। मसूरी में कोल्हूखेत से गांधी चौक तक के साथ ही लंढौर बाजार, मलिंगार क्षेत्र में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गांधी चौक से किंग्रेग के बीच बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
ऋषिकेश में वीकेंड पर हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शनिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान रहे। सुबह से ही हाईवे पर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। ऋषिकेश मे शनिवार को भी जाम की यहीं स्थिति थी। अधिकांश पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी से नहीं लौट पाए थे, जिससे यातायात नियंत्रण में दिक्कतें आई। आज भी यही स्थति बनी हुई है। गंगोत्री हाईवे मार्ग पर बर्मानंद मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे पहाड़ में जाने वाले वाहनों को घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ा। हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। वहीं, हरकी पैड़ी पर भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धलुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top