Headline
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

हल्द्वानी:  जनपद नैनीताल में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय समन्वय के साथ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उद्यमियों ने ट्रांसपोर्ट ऐप, सड़क, बिजली, स्मार्ट मीटर, खनन पोर्टल और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने संबंधित विभागों को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क और विद्युत कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूरे किए जाएं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी उद्यमियों और होटल व्यवसायियों से एमएसएमई पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

बैठक में बताया गया कि बजूनिया हल्दू पतलिया से कोटाबाग तक वैकल्पिक मार्ग के प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जबकि कोटाबाग में 33 केवी सबस्टेशन के लिए भूमि का चयन कर तारबाड़ का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि अगस्त से भीमताल सिडकुल क्षेत्र में मिनी कार्यालय नियमित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही नगर पालिका को भीमताल और सिडकुल क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों की शिकायतों पर सीडीओ ने तकनीकी जांच कराने और समाधान होने तक पुराने मीटर यथावत रखने के निर्देश दिए। वहीं हरिपुर मोतिया से भारत माइन्स एंड मिनरल्स सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान राज्य एवं जनपद स्तर की ऐपण और फूड प्रोसेसिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और इकाइयों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स, सेवायोजन, परिवहन, विद्युत, लोक निर्माण, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

Back To Top