Headline
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज

भविष्य में होने वाली परीक्षाओं पर लिया जा सकता है बड़ा निर्णय

देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की सीबीआई जांच के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे होने वाली परीक्षाओं पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 5 अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 12 अक्तूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 की परीक्षा होनी है। वहीं, 28 अक्तूबर से वन दरोगा भर्ती के 124 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित है।

स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के चलते आयोग अब हर कदम पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। यही वजह रही कि सोमवार को 5 अक्तूबर की परीक्षा के एडमिट कार्ड देर रात तक जारी नहीं किए जा सके। माना जा रहा है कि मंगलवार की बैठक में ही परीक्षाओं की समय-सारणी और आयोजन से जुड़ा अहम फैसला सामने आ सकता है।

Back To Top