Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

“केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘विकसित भारत’ मिशन में युवाओं की भागीदारी पर की वर्चुअल बैठक”

“केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘विकसित भारत’ मिशन में युवाओं की भागीदारी पर की वर्चुअल बैठक”

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने  विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा “विकसित भारत” मिशन के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए “माई भारत” प्लेटफार्म को एक वन-स्टॉप समाधान में परिवर्तित करना था।

बैठक के दौरान, डॉ. मांडविया ने कहा, “युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें उन्हें ऐसे अवसर और कार्यक्रम प्रदान करने होंगे जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक हों।” उन्होंने बताया कि “माई भारत” प्लेटफार्म वर्तमान में सीवी बिल्डर, अनुभवात्मक शिक्षा, स्वयंसेवा के अवसरों सहित कई सेवाएं प्रदान कर रहा है और जल्द ही इसे कौशल विकास, ऑनलाइन शिक्षण मॉड्यूल और नौकरी पोर्टल से जोड़ने की योजना है।

उन्होंने नई पहलों की भी घोषणा की, जिनमें प्रमुख थी ‘माई भारत आउटरीच प्रोग्राम’, जिसका उद्देश्य युवाओं को इस मंच से जुड़ने के फायदे बताना और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। दूसरी पहल ‘सेवा से सीखें’, युवाओं में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है, जहां वे अस्पतालों में स्वास्थ्य योजनाओं पर काम करेंगे। तीसरी पहल ‘स्वच्छ भारत: नया संकल्प’ युवाओं को एकल-उपयोग प्लास्टिक इकट्ठा करने वाले सफाई अभियानों में शामिल करेगी, जिससे पर्यावरणीय स्थिरता और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया, ताकि 2047 तक एक विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top