Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती- गणेश जोशी

महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती- गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने फिक्की एफ.एल.ओ. (FICCI FLO) द्वारा आयोजित “हर विज़न, अवर फ्यूचर” थीम पर आधारित सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में फिक्की एफ.एल.ओ. (FICCI FLO) द्वारा आयोजित “हर विज़न, अवर फ्यूचर” थीम पर आधारित सम्मेलन में प्रतिभाग किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, सरकारी सहभागिता और सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की माताएं और बहनें अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं, जिससे वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “वूमेन लेड डेवलपमेंट” को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस सराहनीय पहल के लिए फिक्की एफ.एल.ओ. के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Back To Top