Headline
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन

सहारनपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

सहारनपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात वाल्मीकि बस्ती में हुई, जहां 36 वर्षीय सुमित पुत्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में राहुल नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही देवबंद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पूछताछ में आरोपी राहुल ने सुमित के साथ विवाद होने की बात कही है। आरोप है कि सुमित उसकी पत्नी को अक्सर नहाते हुए देखता था और उस पर फब्तियां कसता था। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में नाराजगी थी। पुलिस इस विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top