Headline
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय

नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद

रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल

सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी

हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

मलबे में दबे मैक्स वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

वाहन में थे 8 से 9 लोग सवार 

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में एक मैक्स वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर दब गया। वाहन में 8 से 9 लोग सवार थे। जो मलबा गिरता देख मौके पर वहाँ से निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति वाहन में ही रह गया।

उक्त घटना की सूचना पर SDRF टीम द्वारा अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा होने व लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

आज पुनः दिनांक 30 जून 2024 को एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते मलबे में दबे वाहन तक पहुँच बनाई गई। भूस्खलन होने के कारण लगातार ऊपर से पत्थर गिर रहे थे जिस कारण रेस्क्यू कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। उक्त वाहन में एक व्यक्ति मौजूद था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम : असलम पुत्र छज्जू निवासी: शाहपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top