Headline
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

एलएसी के पास हुए हादसे में पौड़ी के भूपेंद्र सिंह नेगी हुए बलिदान 

सीएम धामी ने जताया दुःख

आज पार्थिव शरीर लैंसडौन पहुंचने की संभावना

पाैड़ी। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इस दाैरान जल स्तर बढ़ने में बलिदान हुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले का भी था। उनके बलिदान होने की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। भूपेंद्र सिंह नेगी की पत्नी बच्चों को पढ़ाने लिए देहरादून में रहती है। उनकी माता का पूर्व में निधन हो चुका है। जबकि पिता भी उनके साथ देहरादून में रहते है। बलिदान जवान भूपेंद्र सिंह नेगी के परिजन आज पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचेंगे। वहीं, भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर देर शाम तक लैंसडौन पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लद्दाख में हुए टैंक हादसे को लेकर बलिदान पर शोक जताया लद्दाख में T-72 टैंक के नदी पार करने के दौरान अचानक जल स्तर बढ़ने से भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर सभी दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top