Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल के उद्योग मंत्री से की मुलाकात 

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल के उद्योग मंत्री से की मुलाकात 

कारोबार, तकनीक और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर हुई बात 

भारत-इस्राइल सहयोग की संभावनाएं असीमित – इजराइल उद्योग मंत्री नीर बरकत

नई दिल्ली भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कारोबार, तकनीक और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात हुई। इस मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, इस्राइली मंत्री नीर बरकत से व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश सहयोग की क्षमता को मजबूत करने पर बात हुई, हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। वहीं, मंत्री बरकत ने दोनों देशों के बीच बेहतर हवाई संपर्क की जरूरत पर बल दिया। इससे व्यापार और पर्यटन में तेजी आएगी। बरकत ने कहा, भारत-इजराइल सहयोग की संभावनाएं असीमित हैं।

हम हर साल मुनाफे में दो अंकों की बढ़ोतरी हासिल कर सकते हैं।एशिया में भारत इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पारंपरिक रूप से दोनों देशों के बीच व्यापार में हीरे, पेट्रोलियम उत्पाद और रसायनों का वर्चस्व रहा है। बरकत ने हालिया संघर्षों के बाद सुरक्षा चिंताओं पर भी बात की और आश्वासन दिया कि इस्राइल यात्रा और व्यापार के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस्राइली एयरलाइन एल अल की निरंतर सेवाएं क्षेत्र की स्थिरता का सुबूत हैं। उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हों, ताकि लोग इजराइल आएं, घूमें और व्यापार करें। भविष्य में हमें बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top