Headline
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को हिमगिरि गौरव सम्मान से नवाजा

विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को हिमगिरि गौरव सम्मान से नवाजा

सांस्कृतिक विरासत को संजोने में हिमगिरि सोसाइटी की अहम भूमिका- जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के अम्बेडकर स्टेडियम में ओएनजीसी एवं उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से हिमगिरि सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘हिमगिरी महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमगिरि सोसाइटी द्वारा सामाजिक तथा सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने और उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

संस्था ने पूर्व वर्षों में भी उत्तराखंड के मूल निवासियों को उनके कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर “हिमगिरि सम्मान” से सम्मानित किया था। मंत्री ने इस वर्ष हिमगिरि सोसाइटी द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान” तथा दिनेश कुमार पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित करने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और हिमगिरि सोसाइटी हमारी संस्कृति को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से हमारी पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। पहाड़ की परंपराओं एवं संस्कृति का संरक्षण करना और आने वाली पीढ़ियों को प्रदेश की संस्कृति तथा लोक कलाओं के विषय में जानकारी देते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक सुषमा रावत, अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, आयोजक सचिव देवेंद्र बिष्ट, मनमोहन जोशी, लखनऊ पर्वतीय समाज अध्यक्ष गणेश जोशी, बी.डी.भट्ट, संदीप बिष्ट, मातवर असवाल, विजय मधुर तथा समस्त कार्यकरणीसदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top