Headline
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पटेलनगर और रायवाला क्षेत्र में पुलिस टीमों ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुरसलीन (28) पुत्र अब्बास, निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7.77 ग्राम अवैध स्मैक और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में नशे की तस्करी करने लगा था। उसने स्मैक सहारनपुर से खरीदकर लाने और स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में रायवाला थाना पुलिस ने प्रतीत नगर तिराहे से पुरानी रायवाला रोड पर रेलवे अंडरपास के पास से राकेश बिन्द (26) पुत्र अलगू शंकर को गिरफ्तार किया। वह ऋषिकेश थाना क्षेत्र के काले की ढाल का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वाहन चलाने का काम करता है और नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वह हरिद्वार से स्मैक खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ मात्रा स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। उसके खिलाफ रायवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, राकेश बिन्द का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ ऋषिकेश थाने में पहले तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 516/2022 और वर्ष 2023 के मुकदमा संख्या 477/2023 में चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और संबंधित धाराओं के मामले शामिल हैं। इसके अलावा मुकदमा संख्या 152/2023 भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है।

दून पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top