Headline
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण

पाकिस्तान और ईरान में बढ़ी टेंशन, राजदूत छोड़ेंगे देश

पाकिस्तान और ईरान में बढ़ी टेंशन, राजदूत छोड़ेंगे देश

इस्लामाबाद। ईरान के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने ईरान के एम्बेसेडर को देश छोडऩे का फरमान जारी कर दिया है। इसके अलावा तेहरान में मौजूद अपने राजदूत को भी फौरन वापस आने को कहा गया है। वैसे ईरान का कोई हाईलेवल डिप्लोमैट इस वक्त पाकिस्तान में नहीं है। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला लिया है। साथ ही कहा कि ईरानी राजदूत को देश छोडक़र जाना होगा।

आने वाले दिनों में होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों को रद्द कर दिया गया है। ईरान और पाकिस्तान के इस मौजूदा घटनाक्रमों पर अब चीन की एंट्री भी हो गई है। चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने को कहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि हम दोनों पक्षों से संयम बरतने, तनाव और उकसावे वाली किसी भी कार्रवाई से बचने और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करने को कहा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों पर ईरान की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान भडक़ा हुआ है। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान में मौजूद अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top