Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

‘हाटक’ में नए अवतार में दिखेंगी अदा शर्मा, मोशन पोस्टर रिलीज

‘हाटक’ में नए अवतार में दिखेंगी अदा शर्मा, मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई। ‘द केरल स्टोरी’ जैसी चर्चित फिल्म में दमदार भूमिका निभा चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अब अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म ‘हाटक’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अदा एक सशस्त्र और खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

मोशन पोस्टर में अदा को हाथ में बंदूक लिए, गंभीर और रौबदार लुक में दिखाया गया है। फिल्म का टैगलाइन है – ‘एक डकैती, बिना रहम के’, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा।

अदा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,
“हाटक – एक डकैती, बिना रहम के। शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहिए।”

फिल्म का निर्देशन अजय के शर्मा कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के अन्य कलाकारों और रिलीज़ डेट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मोशन पोस्टर के बाद से ही अदा शर्मा के फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा का यह नया किरदार उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘हाटक’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

One thought on “‘हाटक’ में नए अवतार में दिखेंगी अदा शर्मा, मोशन पोस्टर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top