Headline
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का 93 वर्ष की आयु में निधन

भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का 93 वर्ष की आयु में निधन

कोटद्वार में बीरेंद्र सिंह असवाल को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पौड़ी जिला संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बीरेंद्र सिंह असवाल ने अपने जीवन में कोटद्वार प्रेस क्लब के संरक्षक, भाजपा नगर अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी संघ कोटद्वार मंडल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से पत्रकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

रविवार को कोटद्वार के मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बीरेंद्र सिंह असवाल जैसे समर्पित कार्यकर्ता का जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भाजपा को समर्पित किया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।”

स्वर्गीय असवाल अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियाँ छोड़ गए हैं। उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top