Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

देवर ने चेहरे और सिर पर ईंट से घातक वारकर की भाभी की हत्या,  रिपोर्ट दर्ज

देवर ने चेहरे और सिर पर ईंट से घातक वारकर की भाभी की हत्या,  रिपोर्ट दर्ज

अलीगढ़। हाथरस रोड पर तोछीगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में एक व्यक्ति ने चेहरे और सिर पर ईंट से घातक वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। वह भाभी के शराब पीने से गुस्से में था। मृतका के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि 30 मई की रात कमलेश उर्फ कल्ली पत्नी यशवंत अपने मकान में छत पर बेटी अनन्या के साथ सो रही थी। देर रात 11 से 12 बजे के बीच उसका देवर भुल्ली उर्फ बिजेंद्र पुत्र बलबीर वहां पहुंचा। उसने भाभी से शराब पीने और बिना किसी को सूचना दिए घर से बाहर आने-जाने पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया।

इसी बात पर देवर-भाभी के बीच कहासुनी हो रही थी, तभी भुल्ली ने छत पर पड़ी ईंट से भाभी कमलेश के चेहरे, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे बुरी तरह से लहूलुहान 35 वर्षीय कमलेश उर्फ कल्ली की मौत हो गई। मृतका की पांच साल की बेटी अनन्या ने अपनी मौसी ममता को सूचना दी तो उसने मायके में भाई अजयपाल पुत्र प्रेमपाल को खबर दी। मृतका के भाई ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी पहाड़ीपुर निवासी यशवंत पुत्र बलवीर के साथ हुई थी। बहनोई सात माह से दिल्ली जेल में बंद है। उसकी बहन शराब पीती थी। 30 मई की देवर ने उनकी बहन की हत्या कर दी।कोतवाल कोमल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top