Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

भाई ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी ही बहन के साथ किया दुष्कर्म 

भाई ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी ही बहन के साथ किया दुष्कर्म 

उत्तर प्रदेश। कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के एक गांव में एक भाई ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में चाचा ने आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पटियाली क्षेत्र के गांव में रविवार को एक युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। वीडियो देखने के बाद उसने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन ने विरोध किया और मां से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मां रिश्तेदारी में गई हुई थी।

सूचना मिलने पर वह भी मौके पर आ गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में चाचा ने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है, जिसमें अश्लील वीडियो भी मिली हैं। सीओ पटियाली विजय कुमार राणा ने बताया कि चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। गांव और आस-पास के क्षेत्र में भाई द्वारा बहन की हत्या किए जाने की घटना के बारे में चर्चाएं होती रहीं। हर कोई इस घटना से हतप्रभ नजर आया। इस तरह से भाई द्वारा बहन की गंदी हरकत के बाद हत्या करेगा इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top