Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

FDA और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें कर रही हैं सघन जांच और लाइसेंस सत्यापन

देहरादून। चारधाम, मानसखंड और कैलास मानसरोवर यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार खाद्य पदार्थों की जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में FDA टीम ने हरिद्वार, हल्द्वानी और उधमसिंहनगर में औचक निरीक्षण किया। पहले दिन की कार्रवाई में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित मामा भांजा गढ़वाली ढाबा, न्यू स्टार गढ़वाली ढाबा और हिमालयन भोजनालय के फूड लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित किए गए। सजनपुर के खैरा पंजाबी ढाबे को नोटिस जारी किया गया।

हल्द्वानी व उधमसिंहनगर में भी खाद्य सामग्री विक्रेताओं, मिठाई दुकानों, होटल-ढाबों और मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की गई। कई स्थानों पर एक्सपायरी उत्पाद, गंदगी, लाइसेंस की कमी और अन्य अनियमितताएं पाई गईं।

यात्रियों की सेहत सर्वोपरि, मोबाइल लैब्स और निरीक्षण दल तैनात

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और आमजन की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा मार्गों पर खाद्य निरीक्षकों, औषधि निरीक्षकों और मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब्स की तैनाती की गई है। पर्वतीय मार्गों पर भेजे जा रहे खाद्य, डेयरी और पेय उत्पादों की सघन निगरानी की जा रही है। नकली दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है।

साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और ढाबा संचालकों के साथ संवाद कर उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। राज्य भर में जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top