Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को किया गिरफ्तार

छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला के सागर इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही छात्रा डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे अचेत होकर गिर गई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो जिले में हड़कंप मच गया। फौरन छात्रा को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की काउंसलिंग कराई गई। बाद में उसका बयान लिया गया तो दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने मंगलवार देर रात को छापेमारी कर आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। इंस्टाग्राम के जरिए अक्तूबर माह में आरोपी और पीड़ित छात्रा की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उस कमरे की भी पड़ताल की, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा परिवार के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। वह एरिया के एक सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी लड़के से हुई थी। लड़का एक दूसरे सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। मंगलवार को पीड़िता घर से कोचिंग के लिए निकली। क्लास के बाद आरोपी ने छात्रा से मिलने की इच्छा जाहिर की। वह लड़की को लेकर अपने एक दोस्त के कमरे में पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी छोले-भटूरे लेकर आया। उसे खाते ही पीड़िता ने अपनी सुधबुध खो दी। इसके बाद जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दे दिया था।

पीड़िता रोने लगी और ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जाने लगी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचकर छात्रा अचेत होकर ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसके परिवार को खबर दी गई। छात्रा की काउंसलिंग के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में किसी और का तो हाथ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top