Headline
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा

कांग्रेस ने बजट सत्र गैरसैंण में आहूत नहीं होने पर किया उपवास

कांग्रेस ने बजट सत्र गैरसैंण में आहूत नहीं होने पर किया उपवास

गांधी प्रतिमा के सामने पूर्व सीएम हरीश रावत व कांग्रेसियों ने रखा मौन उपवास
गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित न कर भाजपा ने शहीदों व जनता का किया अपमान- हरीश रावत
देहरादून। एक तरफ बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। लगभग उसी वक्त कांग्रेस गैरसैंण में बजट सत्र आहूत नहीं होने पर गांधी प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर जुटी हुई थी। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई विधायकों व पूर्व मंत्रियों के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने विधानसभा से गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार ने विधानसभा सत्र गैरसैण में न कर जनता का अपमान किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  कहा कि उनके कार्यकाल में बजट सत्र को गैरसैण में करने का निर्णय विधानसभा के संकल्प के रुप में लिया गया था। भाजपा की सरकार ने बजट सत्र  न कर जनता व शहीदों का भी अपमान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विधान सभा भवन सहित कई आधारभूत  ढाँचे का निर्माण भी वहाँ किया था । राज्य सरकार लगातार उत्तराखंड निर्माण की जनभावनाओं का अपमान कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, राजकुमार जायसवाल, गरिमा दसौनी, कर्नल मन्हास, महेंद्र नेगी गुरुजी, कामरेड कमल रजवार, राजेश चमोली, रजनीश जुयाल, ओम प्रकाश सती बब्बन, मनमोहन शर्मा, मदन लाल, श्याम सिंह चौहान, मनीष नागपाल, संजय थापा, अनुराधा तिवारी, सुशील राठी, विनोद रावत, ललित बिष्ट, मोहन खत्री, विशाल डोभाल, पूरन सिंह रावत सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top