Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों पर शिकंजा, सीएम बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों पर शिकंजा, सीएम बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज

भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई

देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों पर उत्तराखण्ड पुलिस ने सख़्ती शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक व झूठी पोस्ट कर जनमानस को गुमराह करने वाले तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून, सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत के बाद की गई।

आपदा प्रभावित जिलों पर असर

वर्तमान में बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले आपदा की मार झेल रहे हैं। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री बदलने जैसी अफवाहें राहत व बचाव कार्यों में बाधा डालने के साथ-साथ सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर डाल रही हैं।

किन पेजों पर हुई कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन की झूठी पोस्ट फैलाई गई। पुलिस ने तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की चेतावनी व अपील

उत्तराखण्ड पुलिस ने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नज़र रखी जा रही है और जो भी अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ तुरंत सख़्त कदम उठाए जाएंगे।

Back To Top