Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

सभी अपराधों की जड़ है नशा- ललित जोशी

सभी अपराधों की जड़ है नशा- ललित जोशी

डोईवाला में नशा-मुक्ति अभियान, 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ली नशे के खिलाफ शपथ

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत का भविष्य- ललित जोशी

डोईवाला। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड तथा सजग इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से विगत 15 वर्षों से संचालित किए जा रहे नशा-मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने देहरादून के हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डोईवाला में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प लिया और स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज निर्माण का संदेश दिया।

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एव राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड सरकार के सदस्य एडवोकेट ललित जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा-मुक्त रहने की शपथ दिलाई तथा जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमताओं को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है और जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज नशे के स्वरूप बदल चुके हैं। नशा केवल शराब, सिगरेट या मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल गेमिंग की लत, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग और डिजिटल मनोरंजन पर निर्भरता भी युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर कर रही है, जिससे उनका समय, ऊर्जा और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र गुप्ता, परीक्षा प्रभारी नरेश बलूनी, कार्यालय प्रमुख संजय पांडे,  शिक्षक हिमांशु, सुरेन्द्र सिंह आदि शिक्षक एवं चौकी इंचार्ज लाल टप्पर डोईवाला विनय मित्तल सहित से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए, नशे के कारण अपने परिवार एवं समाज में घटित घटनाओं को भी छात्र-छात्राओं ने साझा किया। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Back To Top