Headline
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उससे 83 हजार 505 रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर कर्मचारी के साथ मारपीट भी की और उसे सड़क किनारे धकेलकर फरार हो गए।

पीड़ित की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा बरखुट गांव निवासी कर्मजीत कुमार के रूप में हुई है। वह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की दलसिंहसराय स्थित महावीर चौक शाखा में सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने घटना को लेकर उजियारपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत के अनुसार, कर्मजीत कुमार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ गांव में 26 ग्राहकों से बैठक करने के बाद किस्त की रकम वसूल कर वापस लौट रहे थे। उनके पास कुल 83,505 रुपये थे, जिन्हें उन्होंने एक हरे रंग के बैग में रखा था। बैग बाइक के हैंडल में टंगा हुआ था।

पीड़ित के मुताबिक, जैसे ही वह पचपैका गांव के पास पहुंचे, काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और कर्मजीत को सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया।

लूटे गए बैग में नकदी के अलावा बायोमेट्रिक मशीन और मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बसढ़िया-सरायरंजन सड़क से उत्तर दिशा की ओर भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। उजियारपुर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Back To Top