Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई – प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई – प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने डमरु बजाकर जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाये सरकार के काम
ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं। ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में डमरु बजाकर उनके चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड आता हूं पुरानी यादें ताज़ा करता हूं। प्रधानमंत्री के संबोधन शुरू करते ही मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि तमिलनाडु में भी लोग कह रहे फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि देश मे ऐसी सरकार है जिसने 10 साल कई काम किए। आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। ये मोदी की मजबूत सरकार है। महिलाओं को लोक व विधानसभा में आरक्षण दिया। वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों को मिला है।
संबोधन के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। कहा कि पर्यटकों का उत्तराखंड में पहुंचना आसान होना चाहिए। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है।
यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों की बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top