Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

सामाजिक न्याय का अलख जगाने वाले विलक्षण योद्धा थे कर्पूरी ठाकुर

सामाजिक न्याय का अलख जगाने वाले विलक्षण योद्धा थे कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘‘भारत रत्न’’ से नवाजना उत्कृष्ट उदाहरण – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को दी बधाई

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उत्तरप्रदेश के 75 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश वास्तव में उत्तम प्रदेश है जो सप्तपुरी के प्रथम नगर अयोध्या, शिव की नगरी काशी और त्रिवेणी संगम को अपने गोद में लिये सनातन संस्कृति का शंखनाद कर रहा है। प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा वास्तव में इस दिव्य प्रदेश की इबारत के स्वर्णिम हस्ताक्षर है। स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश दिव्य भव्यता को प्राप्त कर रहा है।

स्वामी ने बिहार के 11 वें मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकूर के जन्मदिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि भारत सरकार उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से नवाज़ा जा रहा है, जो गौरवान्वित करने वाले पल है। स्वामी ने कहा कि कर्पूरी ठाकूर सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले विलक्षण योद्धा थे। उनकी 100 वीं जयंती पर भारत सरकार की ओर से भारत रत्न प्रदान करना वास्तव में सामाजिक न्याय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना और उनके प्रति समाज का नजरिया बदलना अत्यंत आवश्यक है इससे कन्या भ्रूण हत्या में कमी आयेगी। स्वामी ने कहा कि वर्तमान समय सभी पूर्वाग्रहों से उपर उठकर सभी के लिये समानता व सम्मान का वातावरण निर्मित करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top