Headline
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी

फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

फाटा पहुंची भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली, आज गौरीकुंड में होगा गौरी माई से पावन मिलन

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपनी परंपरागत यात्रा के दौरान मंगलवार को फाटा पहुंची। डोली के फाटा आगमन पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में मंदिर के पुजारी शिव लिंग और केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ और विश्वनाथ की संयुक्त आरती उतारी और भोग लगाया। इसके बाद सुबह 9 बजे बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया।

बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने विश्वनाथ मंदिर से बाजार होते हुए नाला, नारायणकोटी, मैखंडा में भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने आराध्य को फूल-फल और भेंट अर्पित की। दोपहर बाद डोली फाटा पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से बाबा केदार की डोली और मुख्य पुजारी बागेश लिंग का स्वागत किया। बुधवार को डोली फाटा से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी और रामपुर, नयाल्सू, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए अपने अंतिम रात्रि प्रवास गौरीकुंड पहुंचेगी।

यहां उनका गौरी माई से मिलन होगा। एक मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी और दो मई को सुबह 7 बजे शुभ लग्न पर केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इधर, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डऍ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top