Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढक़ने लगा है। वहीं लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं दिल्ली के साथ लगते राज्यों में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, बारिश की बात करें तो कन्याकुमारी, तिरुनेलवेल्ली, थूथुकुडी और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से भारी तबाही मचाई है। राज्य में भारी बारिश के कारण खेत, सडक़ें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली में अगले 4 दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

वहीं बुधवार से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली से सटे इलाकों को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top