Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘औरों में कहां दम’ था का टीजर जारी, अजय देवगन और तब्बू की खूब जमी जोड़ी

‘औरों में कहां दम’ था का टीजर जारी, अजय देवगन और तब्बू की खूब जमी जोड़ी

अजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेता की एक और नई फिल्म औरों में कहां दम था को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर के साथ ही उन्होंने टीजर की रिलीज के बारे में भी खुलासा किया है। औरों में कहां दम था में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं।

औरों में कहां दम था फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म के पहले पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। हालांकि, पोस्टर में उनका लुक नहीं दिखाया गया है। इसमें अजय की पीठ दिखाई दे रही है, जिससे पता चलता है कि यह अजय ही हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्हें चश्मा पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर की भी जानकारी दी। पोस्टर में बताया गया की औरों में कहा दम था का टीजर दोपहर एक बजे रिलीज किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, एक महाकाव्य प्रेम कहानी अपने रास्ते पर है। औरों में कहां दम था का टीजर आज रिलीज होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा औरों में कहां दम था में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म मैदान थी। यह बायोग्राफिकल फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी माना जाता है। मैदान ने वैश्विक स्तर पर 71.52 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अजय देवगन फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के निर्माण में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top