Headline
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर

नई दिल्ली। भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच और 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। इस उपलब्धि के साथ मीराबाई गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 के बाद लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन बनने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।

स्वर्ण जीतने के बाद मीराबाई अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबे समय तक चोटों, मानसिक दबाव और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने कोच की रणनीति के अनुसार हर लिफ्ट को सफल बनाने पर था और रिकॉर्ड बनाना उनकी प्राथमिकता नहीं थी।

वहीं, पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के राजा मुथुपांडी ने रजत पदक जीतकर देश को एक और सफलता दिलाई। हालांकि वह स्वर्ण पदक से चूकने का अफसोस भी जताते नजर आए। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोच विजय शर्मा को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पदक तालिका में भारत की स्थिति को और मजबूत किया। मीराबाई और राजा मुथुपांडी की उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई हैं।

Back To Top