Headline
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद

नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी फिल्म 

नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी फिल्म 

साल 2021 में फिल्म ‘छोरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इसमें एक सामाजिक कुरीति को भूतों की कहानी के साथ जोड़कर दिखाया गया था। अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी ‘छोरी 2’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में अभिनेत्री नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। वह पहली फिल्म का भी हिस्सा थीं। ‘छोरी 2’ के टीजर में भी पिछली फिल्म की तरह की हॉरर, ड्रामा नजर आ रहा है।

फिर से खौफ से भरी कहानी
फिल्म ‘छोरी 2’ के टीजर को प्राइमवीडियोइन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, ‘एक बार फिर, वो खेत, वो खतरा और वो खौफ’। टीजर में भी यही सब बातें नजर आती हैं। नुसरत भरुचा का किरदार अपने आपको एक खेत में खौफनाक परिस्थितियों में घिरा हुआ पाता है। टीजर में छोटी-छोटी लड़कियां भी नजर आती हैं, साथ ही भूत भी नजर आते हैं। डरावना म्यूजिक टीजर में कहानी को और प्रभावित बना रहा है।

फिल्म में ये कलाकार भी नजर आएंगे
फिल्म ‘छोरी 2’ में नुसरत भरुचा के अलावा सोहा अली खान, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, हार्दिक शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को विशाल फुरिया और अजीत जगतप ने लिखा है। निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल फुरिया निभा रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो इंडिया पर होगा।

‘छोरी 2’ बनाने का मकसद
फिल्म ‘छोरी 2’ के प्रोडक्शन से एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट भी जुड़ा है। इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विक्रम मल्होत्रा ने फिल्म ‘छोरी 2’ बनाने का मकसद साझा किया है। वह कहते हैं, ‘पहली फिल्म ‘छोरी’ को जो प्यार दर्शकों ने दिया, उसे देखते हुए ‘छोरी 2’ बनाने का फैसला लिया गया है। इस बार फिल्म में हॉरर की डोज को बढ़ा दिया गया है। नुसरत, इस बार भी साक्षी के किरदार में दिखाई देंगी। सोहा अली खान अलग तरह के किरदार में दिखेंगी। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।’

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top