Headline
गोपालगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच
गोपालगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
मीरजापुर में पंचायत मित्र पर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज
मीरजापुर में पंचायत मित्र पर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
गाजियाबाद में 80 लाख का गांजा बरामद, छद्म नाम और जांगी एप के सहारे चला रहे थे तस्करी का नेटवर्क, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद में 80 लाख का गांजा बरामद, छद्म नाम और जांगी एप के सहारे चला रहे थे तस्करी का नेटवर्क, दो गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी

घर की रखवाली करने वाली ही निकली चोर! घरेलू सहायिका ने उड़ाए 10 लाख के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर की रखवाली करने वाली ही निकली चोर! घरेलू सहायिका ने उड़ाए 10 लाख के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंचकूला। जिस महिला को घर की देखभाल और घरेलू कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी पर मकान मालकिन के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। पंचकूला के सेक्टर-28 में हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए घरेलू सहायिका कविता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं।

एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के मुताबिक, पीड़िता ने 10 नवंबर को सेक्टर-25 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर की अलमारी में रखे कीमती गहने अचानक गायब हो गए। घर में दो महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं और वहीं रहती थीं। इनमें से एक महिला 30 अक्टूबर को अपनी बुआ की बीमारी का कारण बताकर घर चली गई थी।

इसके कुछ दिन बाद दूसरी सहायिका कविता ने दिवाली मनाने के लिए छुट्टी मांगी और छह नवंबर की शाम अपना बैग लेकर घर से चली गई। अगले दिन सात नवंबर को पीड़िता की मां ने अलमारी में रखे गहने गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना चंडीमंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अमरिंदर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने जांच शुरू की। प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कविता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कविता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर की निवासी है और वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-28 में रह रही थी। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले के बाद पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने शहरवासियों से अपील की है कि घरों में घरेलू सहायकों को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। साथ ही उनकी पहचान, स्थायी पता और अन्य जरूरी जानकारी भी अपने पास रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Back To Top