Headline
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश

उधार के पैसों के विवाद में हिंसा, युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उधार के पैसों के विवाद में हिंसा, युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे विवाद में अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ दिया था घटना को अंजाम

देहरादून। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दून पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोचा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को ऋषिकेश-देहरादून रोड निवासी दिनेश कोठारी ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने कुछ लोगों को कारोबार के लिए धन उधार दिया था। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो संबंधित लोग लगातार टालमटोल करते रहे। आरोप है कि रुपये लौटाने का दबाव बनाने पर आरोपी अपने साथियों के साथ उनके होटल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन्हें तथा उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मारपीट में उनके पुत्र सागर कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जांच थानाध्यक्ष बसंत विहार को सौंपी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों योगेश राठी और पार्थ सिंह को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने और हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top