Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

पुतले को बम से उड़ाने सम्बन्धी वीडियो आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा

पुतले को बम से उड़ाने सम्बन्धी वीडियो आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। वहीं सरकार से समाज विरोधी ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है। क्योंकि अभिव्यक्ति के नाम पर हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास पूर्णतया अक्षम्य है।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बयान जारी कर, पुतले को बम से उड़ाने के इस प्रतीकात्मक वीडियो को बहुत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पार्टी ऐसे अराजक तत्वों के इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह समाज के विभाजन और प्रदेश में हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे वीडियो बनाने वाले और उनका प्रोत्साहन करने वाले राज्यद्रोही हैं। जिन्हें प्रदेश में हो रहे चौमुखी विकास, युवाओं को मिल रहे रिकॉर्ड रोजगार एवं ईमानदार पारदर्शी व्यवस्था से मिलने वाले समान नियुक्ति अवसर से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे तत्व सिर्फ और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए, कुछ राजनैतिक पार्टियों की शह पर सोशल मीडिया पर हमेशा भ्रम अफवाह और झूठ फैलाने का काम करते हैं।

इस तथाकथित वायरल वीडियो में जिस तरह का चित्रण किया गया है वह सभ्य समाज के लिए भी कड़ी चेतावनी है। संविधान में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इसकी आड में इस तरह की आपराधिक एवं समाजद्रोही मानसिकता अक्षम्य हैं।

लिहाजा पार्टी, अपराध भावना से प्रेरित इस वीडियो को बनाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार से कठोर कानूनी कार्यवाही की अपील करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top