Headline
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर आउट, सितारों ने लगाया रोमांस और कॉमेडी का तड़का

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर आउट, सितारों ने लगाया रोमांस और कॉमेडी का तड़का

विद्या बालन बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. हालांकि विद्या काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस अब रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं. विद्या की इस मच अवेटेड फिल्म के ट्रेलर का भी काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फाइनली मेकर्स ने ‘दो और दो प्यार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर में, हम दो मैरिड कपल की झलक देख सकते हैं जिनकी शादी में स्पार्क नहीं बचा है। ट्रेलर की शुरुआत में शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे विद्या और उनके पति के किरदार में प्रतीक गांधी अपने घर की किचन में झगड़ा करते हुए नजर आते हैं। दोनों का रिश्ता बोझिल हो चुका है और वे किसी तरह इसे खींच रहे हैं।

दोनों ही फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला बैठते हैं. शादीशुदा होते हुए भी विद्या का अफेयर एक फॉरनर से हो जाता है जबकि प्रतीक गांधी इलियाना डिक्रूज से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठेते हैं. हालांकि फिर विद्या और प्रतीक एक रात साथ बिताते हैं और दोनों फिर एक बार करीब आ जाते हैं. इसके बाद फिल्म में कईं ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं जो खूब एंटरटेन करते हैं। ओवरऑल ट्रेलर काफी मजेदार है.
फिल्म के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए विद्या बालन ने कैप्शन में लिखा है,  कमर कस लें, क्योंकि अब दो और दो प्यार’ के साथ मज़ा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है! दो और दो प्यार ट्रेलर अभी जारी, 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट, दो और दो प्यार प्यार, लव, लाफ्टर और मॉर्डन रिश्तों के कॉम्पलीकेशन का सेलिब्रेशन हैं। इस फिल्म को अवॉर्ड विनिंग एड फिल्म मेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित किया गया है यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है, और 19 अप्रैल, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top