Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

“योग से विश्व मंच की ओर बढ़ता उत्तराखंड”

“योग से विश्व मंच की ओर बढ़ता उत्तराखंड”

न फॉर योगा’ में सीएम-अधिकारयों ने किया पैदल मार्च

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है, जो संपूर्ण विश्व के लिए संजीवनी के समान है। योग से जीवन न केवल स्वस्थ, बल्कि अनुशासित भी बनता है, और आज पूरी दुनिया इसकी ओर आकर्षित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर व मन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा, तो उसे पूरे विश्व का समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है तथा राज्य सरकार इसे योग एवं वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने नई योग नीति को मंजूरी दी है, जिसके अंतर्गत योग व ध्यान केंद्रों की स्थापना पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले से संचालित योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करने हेतु 10 लाख रुपये तक का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, भरत चौधरी, राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, प्रदीप जैन, जितेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top