Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बीते माह उज्बेकिस्तान में देश के लिए मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के कुल 32 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल और उसके बाद से देश भर से जितने भी खिलाड़ी उत्तराखंड आए हैं उन सभी ने यहां की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी मेजबान बन रहा है जो प्रदेश के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। खेल मंत्री ने कहा कि अब खिलाड़ी को अपने करियर की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वह जैसे ही प्रदेश के लिए पदक जीत कर लाएंगे, सरकारी नौकरी उनकी प्रतीक्षा करती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम में पदक जीतने पर नौकरी में रिजर्वेशन ज्यादातर राज्यों में दिया जाता है, लेकिन उत्तराखंड में अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी आरक्षण के दायरे में लाया गया है।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी दूसरे प्रोफेशन में उनका नाम और यश एक सीमित दायरे में ही रहता है लेकिन अगर वें एक खिलाड़ी के तौर पर नाम कमाते हैं तो उनकी कीर्ति किसी भी सीमा की मोहताज नहीं रहती। खिलाड़ी पूरे विश्व के युवाओं का आदर्श बन जाता है।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने 23 से 25 मई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले तरुण शर्मा, अलीशा और भुवनेश्वरी जाधव को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भारत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा, आयोजन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top