Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

पहले चरण में उत्तरकाशी, देहरादून और ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक मतदान

अब दूसरे चरण की तैयारी, 28 जुलाई को 40 विकासखंडों में मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। राज्य के 49 विकासखंडों में हुए मतदान में करीब 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर रात तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती से दर्ज कराया।

गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में धीमी गति से मतदान हुआ, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचने लगे। मतदान का प्रतिशत दोपहर बाद तेजी से बढ़ा और शाम होते-होते कई जिलों में यह आंकड़ा 70 फीसदी के पार पहुंच गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने-अपने गांवों में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने पहले चरण को “बेहद सफल और शांतिपूर्ण” बताया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में मतदानकर्मियों, सुरक्षाबलों और अन्य विभागों के बीच बेहतरीन तालमेल रहा। इस चरण में कुल 17,829 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है।

घंटेवार मतदान प्रतिशत (पहला चरण)
समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 11.72%
दोपहर 12 बजे तक 27.00%
दोपहर 2 बजे तक 41.87%
शाम 4 बजे तक 55.00%
देर रात तक 68.00%

दूसरे चरण की तैयारी
राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को कराएगा। इस चरण में प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल रहेंगे।

जिलेवार मतदान प्रतिशत (पहले चरण)
जिला मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी 82.00%
देहरादून 78.49%
ऊधमसिंहनगर 81.27%
नैनीताल 70.43%
चंपावत 65.59%
पिथौरागढ़ 64.00%
बागेश्वर 63.11%
चमोली 62.17%
टिहरी 59.71%
पौड़ी 59.50%
अल्मोड़ा 59.11%
रुद्रप्रयाग 57.31%

(उपरोक्त आंकड़े जिलों से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top