Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौरा- महाराज

निवेश गंतव्य के रूप में उबर कर सामने आ रहा है उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति, मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव में प्रतिभाग करने से राज्य को औद्योगिक दृष्टि से विशेष बल मिलेगा। इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ दुनिया के बड़े-बड़े उद्योग घराने अब उत्तराखंड का रुख करेंगे और यहां की आर्थिकी के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश वासियों की ओर से उनका अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि दिसंबर 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उत्तराखंड में 44,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को शुरू करने वाला पहला राज्य है जो असाधारण तैयारी और निष्पादन क्षमताओं का प्रदर्शन करता है। इसके बाद मार्च 2024 में दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का सफल आयोजन किया गया, इस दौरान विनिर्माण, आवास, पर्यटन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में 27,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं को शुरू किया गया, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के संचयी ग्राउंडिंग का जश्न मनाने और निवेशकों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए, “उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025” का आयोजन माननीय मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और प्रमुख हितधारकों की भागीदारी के साथ किया जा रहा है।

महाराज ने कहा कि “उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025” केवल एक आयोजन नहीं है सुधार-प्रदर्शन-परिवर्तन एजेंडे के प्रति उत्तराखंड की प्रतिबद्धता और भारत में तेजी से बढ़ते निवेश गंतव्य के रूप में इसके उभरने का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top