Headline
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण

नरेंद्र मोदी ने की पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- ‘मनमोहन सिंह ने व्हीलचेयर पर भी काम किया’

नरेंद्र मोदी ने की पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- ‘मनमोहन सिंह ने व्हीलचेयर पर भी काम किया’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (8 फरवरी) को राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की और कहा कि, ‘मनमोहन सिंह ने ‘व्हीलचेयर में भी काम किया।’ प्रधानमंत्री ने यह बात राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई के दौरान सदन को संबोधित करते हुए कही। पीएम मोदी ने कहा ‘मैं आज डॉ. मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं, उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। इतने लंबे समय तक उन्होंने जिस तरह से इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उसके लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।’

मोदी ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि दूसरे सदन में, मतदान के दौरान, यह ज्ञात था कि सत्ता पक्ष जीतेगा, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह अपनी व्हीलचेयर पर आए और अपना वोट डाला। यह एक सदस्य के सतर्क रहने का उदाहरण है। सवाल ये नहीं है कि वो किस को ताकत देने आए थे। मैं मानता हूं वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे।’

दरअसल, रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों को गुरुवार को दिल्ली में सभापति जगदीप धनखड़ के आवास पर विदाई दी जा रही है। इससे पहले आज सुबह 10 बजे राज्यसभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में एक ग्रुप फोटो में हिस्सा लिया। शाम 6.30 बजे वे सभापति के आवास पर सेवानिवृत्त सदस्यों के विदाई समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top