Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होगी

उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होगी

केदारनाथ उपचुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

भाजपा संगठन ने सम्भावित पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर किया मंथन

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के बाद जल्द ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। शासन ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक 23 नवंबर के बाद चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। और दिसम्बर के महीने में स्थानीय निकाय के चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे।

इस बीच, भाजपा के रणनीतिकारों ने नगरपालिका व निगमों के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम पर गहन विचार विमर्श किया।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रथम चरण में सभी जिला संगठनों से साथ अलग अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, सभी निकायों एवं निगमों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सभी जिला इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत संबंधित जनपद के पार्टी विधायकों ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपने अपने जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं निगमों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा, पार्टी सभी निकायों एवं निगमों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने जनपदवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे। वहीं पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सहायता हेतु जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिनके द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विगत निकाय चुनावों में कुछ सीटों पर जो कर कसर रह गई थी, भाजपा इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top