Headline
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद

खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड खिर्सू सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। साथ ही आधार पंजीकरण एवं आधार अद्यतन की सुविधा भी दी गई।

राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरण तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी अवलोकन किया गया।

शिविर में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, समाज कल्याण पेंशन और श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर मलबा जमा होने जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार करने, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने, जरूरतमंदों को “खुशियों की सवारी” योजना के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने, सड़क से मलबा हटाने तथा पेंशन संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान उद्यान विभाग ने 30, होम्योपैथिक विभाग ने 79, आयुर्वेदिक विभाग ने 87, स्वास्थ्य विभाग ने 45, एनआरएलएम ने 22, कृषि विभाग ने 16, बाल विकास विभाग ने 17, उद्योग विभाग ने 15, सहकारिता विभाग ने 3, राजस्व विभाग ने 4 तथा ग्रामोत्थान रीप ने 22 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

शिविर में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top