Headline
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद

सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान

सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान

2 घंटे में कई टीमों ने मिलकर की नैनीझील की सफाई

झील एवं नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश, गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नैनीताल : सोशल मीडिया पर नैनीझील परिक्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शनिवार को पूरे दिन बृहद सफाई अभियान चलाकर नैनीझील की सफाई कराई और एकत्रित कूड़े का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

उपजिलाधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने झील के किनारों एवं जल क्षेत्र में जमा कचरे को हटाकर झील को स्वच्छ किया। अभियान के दौरान प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील की स्वच्छता का यह अभियान निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि नैनीझील जनपद की पहचान है, इसकी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने उपजिलाधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से उन नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जो नैनीझील में गिरते हैं, ताकि किसी भी स्थिति में कूड़ा झील में न पहुंचे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नालों या झील क्षेत्र में कूड़ा एवं गंदगी करते हुए या फेंकते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि नैनीझील को स्वच्छ बनाए रखना नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग की पूर्ण जिम्मेदारी है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनपद प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे झील और नालों में कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, जिससे नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बचाया जा सके।

Back To Top