Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

मार्च से शुरू होगी रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की रामायण, इस बार केजीएफ स्टार यश से भिड़ेगा एनिमल

मार्च से शुरू होगी रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की रामायण, इस बार केजीएफ स्टार यश से भिड़ेगा एनिमल

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को लेकर इन दिनों खासा बज है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर निर्देशक नीतेश तिवारी की मूवी रामायण को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। खबर है कि सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी रामायण जल्दी ही फ्लोर पर पहुंचने वाली है। रणबीर कपूर की मूवी एनिमल की बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स उनकी अगली फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी प्रभु श्रीराम और मां सीता की अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जबकि, खबर है कि मूवी रामायण में केजीएफ 2 स्टार यश रावण के रोल में दिखेंगे। इतना ही नहीं, मूवी में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो मूवी रामायण को साल 2024 की पहली तिमाही मेकर्स शुरू करने वाले हैं। खबर के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक नीतेश तिवारी फरवरी और मार्च 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। ये मूवी जबरदस्त वीएफएक्स के साथ बनेगी। जिसके लिए मेकर्स ऑस्कर विनिंग वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी का सहारा लेगी। मेकर्स इस मूवी की 3डी स्तर की विजुएल अपीलिंग बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। जिसमें सभी किरदारों के लिए लुक टेस्ट्स किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस मूवी की शूटिंग केजीएफ 2 स्टार यश जुलाई के महीने से शुरू करेंगे। खबर है कि वो इस मूवी को अपनी हालिया एनाउंस हुई निर्देशक गीतू मोहनदास की मूवी टॉक्सिक की शूटिंग पूरी होने के बाद शुरू करेंगे।

दिलचस्प बात ये है कि तमिल फिल्म स्टार साईं पल्लवी की पहली हिंदी मूवी होगी। साईं पल्लवी कॉलीवुड की जानी-मानी स्टार हैं। साईं पल्लवी ने अब तक कई हिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। अदाकारा ने लव स्टोरी, प्रेमम, मारी 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं। अगर अदाकारा नीतेश तिवारी की इस फिल्म को साइन करती हैं तो ये एक्ट्रेस साईं पल्लवी की डेब्यू हिंदी मूवी होगी। इसके साथ ही इस मूवी में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top