Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

धूप, चढ़ाई और 10 KM का पैदल सफर… श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SSP पौड़ी ने किया जमीनी निरीक्षण

धूप, चढ़ाई और 10 KM का पैदल सफर… श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SSP पौड़ी ने किया जमीनी निरीक्षण

ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों में जोश भर बढ़ाया मनोबल, समस्या सुनने के साथ-साथ बेहतर ड्यूटी करने हेतु किया प्रेरित

पौड़ी : कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है। इस महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी निष्ठा, मुस्तैदी एवं समर्पण के साथ चौबीसों घंटे सेवा में जुटी हुई है।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर से पुण्डरासू चौक, पुलिया खेत, धांधलापानी होते हुए मौनी बाबा आश्रम से लक्ष्मणझूला तक 10 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। धूप, बारिश एवं दुर्गम पैदल मार्ग जैसी चुनौतियों की परवाह किए बिना उन्होंने स्वयं प्रत्येक महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा यात्रा मार्ग की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया साथ ही सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों से मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों, सहायता केंद्रों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद कर जवानों का मनोबल बढाने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही जवानों को ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, आवश्यक संसाधनों, सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिससे प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल बेहतर संसाधनों एवं समुचित व्यवस्थाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

निरीक्षण के दौरान संचार व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल, संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Back To Top