Headline
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई 
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई 

फिल्म देवरा से जाह्नवी कपूर की नई झलक आई सामने

फिल्म देवरा से जाह्नवी कपूर की नई झलक आई सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी पहली साउथ फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी. जाह्नवी कपूर की 27वां बर्थडे के खास मौके पर ‘देवरा’ के मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसके साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ‘देवरा’ नाम के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें जाह्नवी कपूर के लुक की झलक दिखाई गई है. तस्वीर में एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं. जाह्नवी कपूर ने माथे पर बिंदी लगाई है. इसके अलावा गले में चोकर और कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स ने उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।

मेकर्स ने ‘देवरा’ से जाह्नवी कपूर का लुक शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश भी किया है. कैप्शन में लिखा, ‘हमारी प्यरी थंगम जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’ जाह्नवी कपूर की पहली साउथ फिल्म ‘देवरा’ का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें जूनियर एनटीआर एक्शन अवतार में नजर आए थे. अब फैंस इसके ट्रेलर लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा’ फिल्म के नए पोस्टर की झलक दिखाई थी, जिसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म इस साल 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में विलेन कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान हैं.  फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के अलावा जाह्नवी कपूर राम चरण की मूवी ‘आरसी 16’ में भी नजर आएंगी. इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास ‘उलझ’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्में भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top