Headline
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा

क्या सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी आशी सिंह? टीवी एक्ट्रेस ने किया खुलासा

क्या सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी आशी सिंह? टीवी एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 18 सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। मेकर्स लगातार सेलेब को अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही खबर आई है कि मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह को अप्रोच किया है। अब एक्ट्रेस ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।

बिग बॉस 18 को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस शो में आकर कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें खास पहचान मिली. वहीं कुछ स्टार्स ने इस शो में आने के बाद अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताया था। अब रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के शो में मीत फेम आशी सिंह एंट्री ले सकती हैं। आशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब एक्ट्रेस ने शो में जाने को चुप्पी तोड़ी है उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस शो में बहुत ही लड़ाई-झगड़ा है. मुझे नहीं पता कि मैं कभी बिग बॉस करुंगी क्योंकि मेरा नेचर बहुत ही शांत है. मैं कभी भी अपने घरवालों से दूर नहीं रही हूं और मुझे नहीं पता कि परिवार के बिना शो में मैं रह भी पाउंगी या नहीं।

आशी ने एक और कारण भी बताया कि क्यों वह रियलिटी शो से दूर रहना ही बेहतर समझती हैं. उन्होंने कहा, जब भी उनका कोई बुरा दिन होता है, तो वह इसे अपनी मां और दोस्तों के सामने जाहिर करती हैं और अगले दिन वह एक नए दिमाग के साथ शुरुआत करती हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में अगर उनका झगड़ा हुआ तो वह अजनबियों के सामने खुलकर बात नहीं कर सकती है। आशी ने कहा कि उनके मन में उन लोगों के लिए बहुत सम्मान है जो बिग बॉस में जा चुके हैं या जाने वाले हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं लगता कि वह इस इस रियलिटी शो में हिस्सा ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top